*महराजगंज: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, जान से मारने की धमकी देकर घर से भगाया; ससुरालियों पर केस दर्ज!*

News 18 Plus/ Bureau /Siswa Kothibar 

 

कोठीभार (महराजगंज):दहेज उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जनपद महराजगंज के थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम बन्दी वेलासपुर से उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक नवविवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से भगा दिया गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

शादी के बाद से ही किया जा रहा था प्रताड़ित

थाना कोठीभार निवासी पीड़िता नन्दिनी विश्वकर्मा (पत्नी करन विश्वकर्मा) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका विवाह 1 मार्च 2025 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार धूमधाम और दान-दहेज के साथ करन पुत्र सुरेन्दर से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले मायके से और अधिक दान-दहेज लाने का दबाव बनाने लगे और बात-बात पर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

घर में घुसने से रोका, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता के अनुसार, कई बार पंचायत और समझौते के बावजूद ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। बीते 19 जुलाई 2026 को जब वह अपने ससुराल पहुँची, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर के अंदर दाखिल नहीं होने दिया। इसके साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर भगा दिया।

इन चार लोगों पर दर्ज हुआ मामला

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है:

करन (पति),सुशीला देवी (सास),सुरेन्दर (ससुर),आकाश (देवर)

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *