*सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों का सख्त रुख: जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश!*

News 18 Plus/ Bureau /Maharajganj 

 

महराजगंज। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में उच्चाधिकारियों ने जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी महराजगंज तथा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की उपस्थिति में जनसुनवाई संपन्न हुई।

 

अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से भूमि विवाद एवं पैमाइश से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम जनमानस की समस्याओं का पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *