Bureau Report/ Rajiv Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus/ Co-Editor
स्टॉक और अभिलेखों में अंतर मिलने पर कार्रवाई, ग्रामीणों की शिकायत के बाद शुरू हुई वैधानिक जांच।
निचलौल (महराजगंज)। विकास खंड निचलौल के ग्राम पंचायत कैमा स्थित उचित दर की दुकान पर खाद्यान्न वितरण में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद संबंधित विभाग द्वारा जांच की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत कैमा निवासी रामदवन पुत्र विन्देशरी एवं अन्य ग्रामीणों ने राशन कोटेदार परशुराम पर खाद्यान्न वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और अनियमितता किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
शिकायत के आधार पर उचित दर की दुकान की जांच की गई। जांच के दौरान कोटेदार परशुराम मौके पर मौजूद मिले। बताया गया कि दुकान के अभिलेखों में दर्ज जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026 के गेहूं एवं चावल के स्टॉक तथा वास्तविक अवशेष में अंतर पाया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कोठीभार थाने में संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की वैधानिक जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, खाद्यान्न वितरण में अनियमितता से जुड़े आरोपों की जांच दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।