Bureau Report /News 18 Plus /Siswa Kothibar
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के भारतखण्ड पकड़ी गांव निवासी ग्यासुद्दीन की 15 वर्षीय पुत्री रोशनी 22 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, किशोरी के लापता होने से पहले उसकी भाभी के मोबाइल नंबर पर दो अज्ञात नंबरों से फोन आया था। बताया जा रहा है कि रोशनी ने फोन पर बातचीत की थी, जिसके बाद वह घर से गायब हो गई।
काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने कोठीभार थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के अनुसार, तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच करते हुए किशोरी की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा संबंधित मोबाइल नंबरों तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।