Bureau Report/ News 18 Plus /Maharajganj
18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ और 8 को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’, एसपी ने दी बधाई।
महराजगंज। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें 18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ तथा आठ पुलिसकर्मियों को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया है।
गृह मंत्रालय की ओर से 25 सितंबर 2026 को जारी पदक संबंधी विवरण के अनुसार महराजगंज पुलिस के विभिन्न पदों एवं शाखाओं में तैनात इन पुलिसकर्मियों को सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले: निरीक्षक धनंजय कुमार राय, निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र नारायण मिश्र, उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र राम, उपनिरीक्षक घिराऊ, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवमणि यादव, मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित, तारकेश्वर पाण्डेय, नन्दलाल यादव, शत्रुघ्न शर्मा, नन्दलाल चौरसिया, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव और बृजेश कुमार शामिल हैं।
उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले: मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव, नरसिंह कुशवाहा, हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी, परवेज आलम, संतोष कुमार राव, सुदर्शन, विश्वनाथ राम और रामानन्द शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पदक से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान हैं। उन्होंने सभी से इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और पुलिस कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को और ऊंचा करने की अपेक्षा की।