न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज
महराजगंज। जिले में जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति और जलस्तर का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को घाट के आसपास नियमित गश्त करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे सतर्क रहने को कहा गया।
अधिकारियों ने जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त निगरानी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।