अपराध की रोकथाम एवं वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोठीभार पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार!

रिपोर्ट ब्यूरो महराजगंज 

 

महराजगंज। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के लिए अपराधियों को पकड़ने के लिए कोठीभर पुलिस ने गुरुवार को तीन अपराधियों को गिरफ़्तार कर अदालत में भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार थाना कोठीभार पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 2180/2017 (सरकार बनाम ध्रुप गुप्ता) और कोठीभार/916/2007 से संबंधित तीन आरोपियों को ग्राम सोहट से गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में ध्रुप गुप्ता पुत्र चोकट गुप्ता (82 वर्ष), नारायण गुप्ता पुत्र चोकट गुप्ता (80 वर्ष) और मेवालाल पुत्र नारायण गुप्ता (43 वर्ष) शामिल हैं। त्रि ग्राम सोहन, थाना कोठीभार, जिला महराजगंज के निवासी हैं।

 

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन मराठा के निर्देशन में की गई। गिरफ़्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल यादव और सुशील अभिषेक सरवर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *