पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार को लगेगा पंख, 5 से 7 अक्टूबर तक सेवा सेतु शिविर!

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज, 1 अक्टूबर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ जनपद के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘जन-जन तक सौर ऊर्जा, हर घर में उजाला’ अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) एवं विद्युत वितरण निगम के सहयोग से आयोजित इन शिविरों में नागरिकों को घरों की छत पर सौर संयंत्र लगाने के लाभ, पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

 

इसी क्रम में विकास भवन परिसर, महराजगंज में 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु शिविर आयोजित होगा। शिविर में नागरिकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन देने के साथ आवेदन की प्रक्रिया तथा सौर ऊर्जा के उपयोग से मिलने वाले लाभों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय प्रशासनिक माध्यमों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सामुदायिक स्तर पर भी जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी लेने और इसका लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *