रिपोर्ट ब्यूरो कोठीभार सिसवा
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को थाना कोठीभार पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 300/2026, धारा 137(2) व 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अजीत कुमार (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र रमेश कुमार, ग्राम नई बस्ती रोशनगंज, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोठीभार में उक्त मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल आनन्द कुशवाहा तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका शाह शामिल रहीं।