प्रत्येक 15 दिन में संबंधित थाने में देनी होगी हाजिरी, निर्धारित शर्तों के अनुपालन का भी आदेश।
न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज
महराजगंज, 5 अक्टूबर। जनपद में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत सितंबर माह में सात मामलों का निस्तारण किया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई कार्रवाई के तहत सात व्यक्तियों को छह माह की अवधि के लिए पाबंद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पाबंद किए गए सभी व्यक्तियों को निर्धारित अवधि के दौरान प्रत्येक 15 दिन में संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर हाजिरी देने तथा निर्धारित शर्तों का अनुपालन करने का आदेश दिया गया है।
छह माह के लिए पाबंद किए गए व्यक्ति—
1. अक्षय जायसवाल उर्फ तपेश्वर कुमार जायसवाल, निवासी ढोढिला वार्ड नं. 10, नगर पंचायत घुघली।
2. जयसिंह यादव उर्फ कौशल, निवासी बरगदवा, नगर पंचायत निचलौल।
3. संजय यादव, निवासी धरमौली, थाना श्यामदेउरवा।
4. अंगद भारती, निवासी कोहड़वल टोला सिसवाडीह, थाना निचलौल।
5. अजीम खां, निवासी तरकुलवा उर्फ भटगांवा, थाना श्यामदेउरवा।
6. हरिशंकर चौबे, निवासी मौजा दुबौलिया टोला पंचगावा, थाना बृजमनगंज।
7. अभिमन्यु उर्फ मनोहर उर्फ अन्नू, निवासी बेलटीकर, थाना घुघली।
महराजगंज पुलिस ने बताया कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधिनियम समेत अन्य प्रचलित कानूनों के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।