चित्र कला प्रयोगिता में होनहारों को तीन श्रेणी में किया जाएगा सम्मानित

राकेश त्रिपाठी 

सम्पादक 

महराजगंज 25 सितम्बर 2025 ,शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने बताया है कि सेवा पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत मुख्य रूप से जनपद स्तर पर चित्र कला प्रतियोगिता में तीन वर्गों में क्रमश जूनियर कक्षा 9 से 12 तथा सीनियर तथा परास्नातक एवं सामान्य वर्गो में आयोजित विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत , एवं डीजिटल भारत की संकल्पना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने का चित्रकार, पेंटिंग्स,कलाप्रेमी प्रतियोगिता 26 सितम्बर 025 को इण्टर कालेज स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में सृजित पेंटिंग्स में से प्रत्येक की उत्कृष्ट तीन वर्गों में चयन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार हेतु चयन किया जाएगा। चयन समिति जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित किया जाएगा।

उत्कृष्ट चित्रकार, पेंटिंग्स में पृथक-पृथक तीनो वर्गों में प्रथम स्थान पुरस्कार में रू051000 हजार, द्वितीय में रू0 21000 हजार तथा तृतीय पुरस्कार रु0 11000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार राशि जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी की जयन्ती 2 अक्टूबर 025 को प्रदान की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *