News 18 Plus/ Bureau/Satyam Soni/Nautanwa.
वीरांगना की शौर्यगाथा को झांकी के माध्यम से किया गया जीवंत, आकर्षक झलक देखने के लिए उमड़े नगरवासी; उत्साह और उल्लास से सराबोर हुआ पूरा नगर।
जनपद महराजगंज के नौतनवा नगर में श्री श्री सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सजीव एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की झांकी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। झांकी में वीरांगना के अदम्य साहस, शौर्य और देशभक्ति की झलक देखकर नगरवासी मंत्रमुग्ध हो उठे।
शोभायात्रा के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। आकर्षक झांकी को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। नगरवासियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ शोभायात्रा का आनंद लिया। धार्मिक आस्था के साथ वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य को समर्पित इस प्रस्तुति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
इस अवसर पर अमन पहलवान, अंबर जायसवाल, आलोक अग्रहरि, अमन कसौधन, सोनू मद्धेशिया, कृष्णा रावत, अभय जायसवाल, मोनू जायसवाल सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समिति के इस भव्य आयोजन ने नौतनवा नगर में धार्मिक उत्साह, सामाजिक एकता और उल्लास का सुंदर संदेश दिया।