न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/कोठीभार
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले जाने और चार दिन बाद उसे घर छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है। युवती की मां सरस्वती देवी पत्नी लहरु साहनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, होरिलापुर गांव निवासी 22 वर्षीय रीमा साहनी को कथित तौर पर बसडिला गांव निवासी निखिल उर्फ करन तिवारी पुत्र राजकुमार 6 अक्टूबर 2026 को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक ने युवती को चार दिनों तक अपने पास रखा और 10 अक्टूबर को उसे उसके घर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अब युवक शादी करने से इनकार कर रहा है।
इस मामले में युवती की मां सरस्वती देवी ने कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रकरण में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।