Bureau Report /News 18 Plus /Maharajganj
महराजगंज। स्थायी लोक अदालत, जनपद न्यायालय महराजगंज में बीमा विवाद से जुड़े मामले में याची रविन्द्र नाथ गुप्ता को ₹2,00,425 की अवार्ड राशि का चेक प्रदान किया गया। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश मालवीय ने अपने विश्राम कक्ष में याची को चेक सौंपा।
यह भुगतान स्थायी लोक अदालत में विचाराधीन पीएलए वाद संख्या 16/2025, रविन्द्र नाथ गुप्ता बनाम एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड व अन्य में सुलह के उपरांत पारित आदेश के क्रम में किया गया। न्यायालय के आदेश दिनांक 12 सितंबर 2026 के अनुपालन में बीमा कंपनी द्वारा अवार्ड राशि जमा किए जाने के बाद याची को भुगतान के लिए चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत की सदस्य गुंजा राय, याची के अधिवक्ता रामभवन यादव तथा स्थायी लोक अदालत में कार्यरत अधिकार मित्र शत्रुघ्न और प्रमोद उपस्थित रहे।