*महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारम्भ, महिला जागरूकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी!*

Bureau Report /News 18 Plus /Maharajganj 

 

नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, महिला पुलिसकर्मियों एवं छात्राओं ने लिया भाग।

 

महराजगंज। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद महराजगंज में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने उद्योग चौराहा से महिला पुलिसकर्मियों एवं छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों, अधिकारों और उपलब्ध सहायता व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मिशन शक्ति अभियान के महत्व पर अपनी बात रखी। अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता गतिविधियों को महत्वपूर्ण बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *