Bureau Report / News 18 Plus /Chowk
नाबालिग से जुड़े मामले में चौक पुलिस की कार्रवाई, घर से दबोचा गया आरोपी।
महराजगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौक पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन चौधरी पुत्र रामभरोस चौधरी, निवासी ग्राम बैजनाथपुर कला, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 को वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 162/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 16 अक्टूबर को चौक पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन चौधरी को ग्राम बैजनाथपुर कला स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश यादव, कांस्टेबल विशाल गुप्ता, महिला कांस्टेबल सुनैना तथा महिला कांस्टेबल आश्वी सैनी शामिल रहे।