सिंदुरिया पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में नौ लोग चालान!

Bureau Report /News 18 Plus/ Sindooriya 

 

चार पुरुष और पांच महिलाएं शामिल, धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया।

 

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस लगातार निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार, 14 नवंबर 2026 को थाना सिंदुरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए कुल नौ लोगों को निरुद्ध किया। इनमें चार पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं।

 

चालान किए गए व्यक्तियों में रामसरन चौरसिया (56), तुफानी अंसारी (55), राजेश चौहान (40), कुसुमावती देवी (48), संजीरा देवी (36), निर्मला देवी (58), सबरून (45), समशेर (31) और नेशा (48) शामिल हैं। ये सभी थाना सिंदुरिया क्षेत्र के जगरनाथपुर उर्फ जौरहर, सेमरी छोटका टोला एवं मुजहना बुजुर्ग गांव के निवासी हैं।

 

पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह और उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *