Bureau Report/ News 18 Plus /Maharajganj
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जनहित एवं प्रशासनिक हित में तत्काल प्रभाव से जारी किया स्थानांतरण आदेश, पनियरा, सोनौली, कोतवाली और सिंदुरिया क्षेत्र में हुआ बदलाव।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने छह उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। 14 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण जनहित एवं प्रशासनिक हित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार चौकी प्रभारी कस्बा पनियरा पंकज यादव को थाना बृजमनगंज की चौकी धानी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, भगवानपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार को सोनौली चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनौली चौकी प्रभारी नरेंद्र पटेल को भगवानपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण देव को थाना कोतवाली की नगर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नगर चौकी प्रभारी विजय गौड़ को थाना कोतवाली भेजा गया है। जबकि थाना फरेंदा में तैनात उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को थाना सिंदुरिया की मिठौरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित चौकियों पर नई तैनाती के अनुसार जिम्मेदारियां संभाली जाएंगी।