Bureau Report/ News 18 Plus/ Siswa Kothibar
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, श्रीनगर से घोड़नर और गुरली खलील नगर तक छठ घाटों पर पुलिस की रही पैनी नजर।
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए कोठीभार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों एवं संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी गई। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय रही।
छठ महापर्व के अवसर पर श्रीनगर, घोड़नर छठ घाट, गुरली खलील नगर, कुइयां छठ घाट सहित कस्बे के विभिन्न घाटों पर पुलिस की विशेष निगरानी देखने को मिली। पुलिसकर्मी लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे, ताकि व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि आस्था के इस पावन पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता रही। क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
कोठीभार पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी के चलते क्षेत्र में छठ महापर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।