*छठ महापर्व पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट रही महराजगंज पुलिस, क्षेत्राधिकारियों ने घाटों का किया निरीक्षण!*

Bureau Report/ News 18 Plus /Maharajganj

 

सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी बरतने के दिए निर्देश।

 

 

महराजगंज। छठ महापर्व की संध्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में रविवार को जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा प्रबंधों, पुलिसकर्मियों की तैनाती और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी लेते हुए उन्हें पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने घाटों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

 

महराजगंज पुलिस की ओर से छठ महापर्व के अवसर पर जनपद के विभिन्न घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *