जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर महराजगंज में घुसा अभियुक्त गिरफ्तार! गोरखपुर में छोड़े जाने के बावजूद बिना अनुमति जिले की सीमा में किया प्रवेश, निचलौल पुलिस ने ठिकुलहिया गांव से दबोचा।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज।

 

जिला बदर किए जाने के आदेश का उल्लंघन कर जनपद की सीमा में प्रवेश करना एक अभियुक्त को भारी पड़ गया। निचलौल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को ग्राम ठिकुलहिया से जिला बदर अभियुक्त मोनू अली उर्फ क्यूम अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट महराजगंज द्वारा अभियुक्त मोनू अली के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3 के तहत जिला बदर का आदेश पारित किया गया था।

 

आदेश के अनुपालन में पुलिस ने 7 नवंबर 2026 को अभियुक्त को जनपद की सीमा से बाहर गोरखपुर जिले के थाना शाहपुर पहुंचाकर वहां की जनरल डायरी में दाखिल कराया था और उसके प्रवास स्थान पर छोड़ा था। इसके बावजूद अभियुक्त बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के महराजगंज जिले की सीमा में वापस प्रवेश कर गया।

 

16 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निचलौल पुलिस ने ग्राम ठिकुलहिया में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना निचलौल पर मुकदमा अपराध संख्या 0305/2026 के तहत धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त: मोनू अली उर्फ क्यूम अली पुत्र वसीम मोहम्मद उर्फ वसीम, निवासी ग्राम पिपराकाजी, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप यादव, मुख्य आरक्षी वीर अभिमन्यु एवं आरक्षी अनूप यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *