*महराजगंज रोजगार मेले में 272 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन, 20 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा!*

Bureau Report /News 18 Plus /Maharajganj

 

2000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष 585 युवाओं ने किया प्रतिभाग, जिला सेवायोजन कार्यालय और पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ वृहद रोजगार मेला।

 

महराजगंज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत बुधवार, 18 नवंबर 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं स्व. भगवंत पटेल पानमती देवी पीजी कॉलेज, चन्द्रपुर, बसहिया बुजुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक छोटेलाल पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

रोजगार मेले में बीकेटी टायर, द गोल इंडिया, एक्टिव इंडिया, कृष्णा मारुति लिमिटेड, ब्लिंकिट वेयर हाउस, रोहित हाइब्रिड सीड, अदाणी सोलर एनर्जी सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों की ओर से 2000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष कुल 585 अभ्यर्थियों ने रोजगार पाने के लिए प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के बाद 272 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में प्रारंभिक चयन किया गया।

 

रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *