जिलाधिकारी के निर्देशानुसार महाराजगंज महोत्सव 31 अक्टूबर से हो रहे शुरू कौशल व प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

प्रधान संपादक 

महराजगंज महोत्सव के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, साइंस क्विज़ और रंगोली के लिए स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।

 

आयोजन में जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पंडित दिन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, स्टैनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, जीएसवीएस इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान, कौशल व प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, ट्रैफिक नियंत्रण, डिजिटल तकनीक, स्वच्छता एवं कृषि आधारित नवाचारों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग और सामाजिक सरोकारों को बखूबी दर्शाया।

साइंस क्विज़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विज्ञान के विविध विषयों पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी और तर्कशक्ति का परिचय दिया। प्रतिस्पर्धा में छात्रों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और दर्शकों ने भी भरपूर उत्साह दिखाया।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विविध रंगों के माध्यम से विकसित भारत @2047 और समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश @2047 की थीम पर भारत और उत्तर प्रदेश के विकास को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। सुंदर रंगोलियों ने परिसर के वातावरण को आकर्षक बना दिया।

निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना करते हुए श्रेष्ठ प्रतिभागियों को चयनित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।

जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनशीलता एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायक सिद्ध होती हैं, जो कि महराजगंज महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है। जिलाधिकारी ने निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु महोत्सव का मंच छात्र–छात्राओं को प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *