*सिंदुरिया पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में आठ लोग गिरफ्तार!*

Bureau Report /News 18 Plus/ Sindooriya

 

धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत की गई निरोधात्मक कार्रवाई, पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा।

 

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को सिंदुरिया थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर आठ व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान सभी आठ व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया।

 

कार्रवाई की जद में आए व्यक्तियों में कोठीभार थाना क्षेत्र के चनकौली निवासी पड़ोही यादव, सिंदुरिया निवासी श्यामबदन यादव और विनोद यादव के अलावा जगन्नाथपुर उर्फ जोहर निवासी विवेक शर्मा, विनय शर्मा, योगेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता और आकाश गुप्ता शामिल हैं।

 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मितिलेश कुमार और उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *