*आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के साथ पीस कमेटी की गई बैठक*

रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

प्रधान संपादक 

महराजगंज, 17 अक्टूबर 2025, आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग आगामी त्योहारों में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में गैर परम्परागत आयोजनों को अनुमति नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक/सांस्कृतिक पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। इसलिए इन पर्वों को हमे उसी रूप में मनाना चाहिए। कोई ऐसा काम न करें, जिससे किसी अन्य की भावना को ठेस पहुंचे या कानून व्यवस्था पर संकट उत्पन्न हो। कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगाह है। इसलिए कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न करें, अन्यथा जिला प्रशासन कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त एसडीएम/ईओ को निर्देशित किया कि दीपावली पर्व प्रकाश का पर्व है इसलिए लगे स्ट्रीट लाइट का निरीक्षक कराकर ठीक करा ले। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रकाश पर्व होने के कारण विद्युत आपूर्ति सही ढंग से संचालित कराएं।

पुलिस अधीक्षक भी दोनो पक्षों को संबोधित करते हुए परस्पर भाईचारे के साथ आगामी पर्वों को मनाने की अपील की। उन्होंने कहा की पर्वों का आनंद लेने के लिए आवश्यक है कि नियम और अनुशासन का पालन करें। किसी नवीन परंपरा की शुरुआत न करें। किसी प्रकार की आशंका उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भ्रामक खबर/अफवाह न फैलाएं और न ही ऐसी खबरों के प्रभाव में आएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए कड़ी नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इससे पूर्व समाजसेवी, बुद्धिजीवी, मदरसों के प्रधानाचार्य व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बातों को रखा। दोनों समुदायों के लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को अश्वस्त किया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक , सभी एसडीएम और सीओ सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *