*अंचला फिजियोथेरेपी क्लिनिक एवं रोटरी क्लब निचलौल के द्वारा निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन।*

न्यूज रिपोर्ट/सुनील कुमार पाठक

सिसवा बाजार महाराजगंज 

 

सिसवा बाजार अंचला फिजियोथेरेपी क्लिनिक एवं रोटरी क्लब निचलौल के संयुक्त तत्वावधान में 10 जनवरी को सिसवा नगर क्षेत्र अवेंशिका मैरिज हॉल में एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

 

शिविर के दौरान कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द, लकवा, साइटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, जोड़ों एवं नसों से संबंधित समस्याओं की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को आवश्यक व्यायाम, सही बैठने-उठने की विधि एवं जीवनशैली सुधार की जानकारी दी गई।

 

अंचला फिजियोथेरेपी क्लिनिक के अनुभवी फिजियोथेरेपिस्टों के द्वारा आधुनिक तकनीकों से मरीजों की जांच की गई। रोटरी क्लब के डॉ पंकज तिवारी ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

क्लिनिक के संचालक डॉ. नेहा मोदनवाल ने बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क शिविरों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर में डॉ राहुल, डॉ मनीष, डॉ रागिनी का विशेष सहयोग रहा,

साथ ही स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *