*सीईआईआर पोर्टल से बड़ी सफलता: गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने लौटाया मालिक को*

ब्यूरो रिपोर्ट /राजीव त्रिपाठी निचलौल 

सह संपादक 

महराजगंज। थाना ठूठीबारी पुलिस को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया।

 

ग्राम नौतनिया, थाना ठूठीबारी निवासी अरविंद कुमार गुप्ता का मोबाइल इन्फिनिक्स नोट 40 एक्स 28 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक बरामद किया गया। मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 16,000 रुपये बताई गई है।

आवेदक का विवरण:

अरविंद कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता, ग्राम नौतनिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज

बरामदगी करने वाली टीम:

उ0नि0 गोविन्द मणि

का0 ग्रेड पे मिथिलेश साहनी

का0 रविन्द्र कुमार सिंह

पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है और तकनीक के जरिए अपराध नियंत्रण की दिशा में यह एक मजबूत पहल साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *