*31 मार्च को भी खुला रहेगा परिवहन विभाग कार्यालय, बकाया कर जमा करने का निर्देश।*

ब्यूरो रिपोर्ट/अमन गुप्ता महराजगंज 

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज सिंह ने जानकारी दी है कि परिवहन आयुक्त महोदया के निर्देश के क्रम में 31 मार्च 2026 को वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त हो रहा है।

 

इस संबंध में आवश्यक कार्यों के निस्तारण तथा बकाया कर जमा कराने के लिए कार्यालय कल भी सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा।

 

उन्होंने बताया कि सभी संबंधित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। साथ ही कार्यालय के समस्त कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्व की भांति समय से कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा बजट एवं बकाया कर जमा कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *