ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी/ निचलौल
मुख्य सम्पादक
महराजगंज:तहसील निचलौल परिसर में संचालित कैंटीन एवं साइकिल स्टैंड के संचालन हेतु वर्ष 2026-27 के लिए नीलामी प्रक्रिया का ऐलान कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी निचलौल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह नीलामी 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे तहसील मुख्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी।
इच्छुक व्यक्ति इस नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें निर्धारित शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। नीलामी प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए मान्य रहेगी।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों को 20 हजार रुपये की अग्रिम जमानत धनराशि जमा करनी होगी। सर्वाधिक बोली लगाने वाले को ही दुकान आवंटित की जाएगी। यदि चयनित व्यक्ति दुकान लेने से इनकार करता है तो उसकी जमा धनराशि जब्त कर ली जाएगी।
कैंटीन के लिए न्यूनतम बोली 1 लाख रुपये तथा साइकिल स्टैंड के लिए 90 हजार रुपये निर्धारित की गई है। सफल बोलीदाता को प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद आधी धनराशि जमा करनी होगी, जबकि शेष राशि तीन माह के भीतर जमा करनी होगी।
इसके अलावा, दुकान आवंटन के बाद निर्धारित अवधि समाप्त होने पर 31 मार्च 2027 को शाम 5 बजे तक दुकान खाली करना अनिवार्य होगा। परिसर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी संबंधित दुकानदार की होगी।
उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी समय आवेदन निरस्त करने का अधिकार प्रशासन के पास सुरक्षित रहेगा। साथ ही निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर किसी भी सामग्री की बिक्री पर रोक रहेगी।
प्रशासन द्वारा जारी इस सूचना के बाद स्थानीय व्यापारियों और इच्छुक व्यक्तियों में नीलामी को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है।