ब्यूरो रिपोर्ट/ नरसिंह उपाध्याय महराजगंज
उप सम्पादक
कोल्हुई, महराजगंज 06 अप्रैल 2026 जनपद महराजगंज में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जोरदार कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और अभद्र टिप्पणियां करने के साथ-साथ सड़कों पर खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले 5 अभियुक्तों को दबोच लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि एलपीजी गैस सिलेंडर विवाद से जुड़े मामले में ये अराजक तत्व सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अभद्र पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। इतना ही नहीं, ये लोग सड़कों पर तेज रफ्तार में जानलेवा स्टंट कर आम जनता की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कोल्हुई और अड्डा बाजार क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से स्टंट में इस्तेमाल की जा रही 3 मोटरसाइकिलें (बजाज प्लेटिना और एवेंजर) बरामद कर सीज कर दीं।
सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोल्हुई में मु0अ0सं0 42/26, धारा 281 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस का साफ संदेश:
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या सड़कों पर स्टंटबाजी कर कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।