*मिर्जापुर के बीएलजे इंटर कॉलेज में एमडीएम घोटाले का आरोप, प्रधानाचार्य पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप*

ब्यूरो रिपोर्ट/ बृजेश प्रताप सिंह/ मिर्जापुर 

मिर्जापुर से बड़ी खबर

मिर्जापुर स्थित बीएलजे इंटर कॉलेज में संचालित मध्याह्न भोजन (MDM) योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों एवं प्रार्थियों द्वारा मध्यान भोजन योजना, लखनऊ के निदेशक को लिखित शिकायत भेजी गई है।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रखशाना नेहाल के नेतृत्व में एमडीएम योजना के संचालन में गंभीर लापरवाही और नियमों की अनदेखी की जा रही है।

 

क्या हैं प्रमुख आरोप?

विद्यालय के पेड़ों की लकड़ी से भोजन बनवाया जा रहा है

रसोइयों के बच्चों का विद्यालय में अध्ययन नहीं हो रहा

आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया

शिक्षकों से पढ़ाई न कराकर बच्चों को एमडीएम के नाम पर छोड़ दिया जाता है।

 

कार्यालय अधीक्षक को एमडीएम कार्य करने को कहने पर अपमानित किया गया मानकों की अनदेखी करते हुए गुणवत्ता विहीन भोजन परोसा जा रहा है।

एमडीएम के लिए आवंटित अनाज के दुरुपयोग का आरोप

बच्चों को पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा

प्रशासन से की गई बड़ी मांग

शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विद्यालय में एमडीएम योजना को नियमों के अनुसार संचालित करने की अपील की गई है।

 

अब सबकी नजर जांच पर

यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जाएगा।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और जिम्मेदारों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *