महराजगंज में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 17.92 लाख मतदाता शामिल।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज, 10 अप्रैल 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में एसआईआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के पश्चात आज राजनीतिक दलों के समक्ष निर्वाचक नामावली के अंतिम आलेख्य का प्रकाशन किया गया।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी राजनीतिक दलों को बधाई देते हुए कहा कि मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने तथा आरओ, ईआरओ, सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों/कर्मचारियों के अथक प्रयासों से शत-प्रतिशत मतदाता सूची का सफल प्रकाशन संभव हो सका है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों—फरेन्दा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज और पनियरा—की अंतिम मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 17,92,128 है। विधानसभा-वार विवरण इस प्रकार है—

315- फरेन्दा: पुरुष 1,79,447, महिला 1,51,041, थर्ड जेंडर 23 — कुल 3,30,511

316- नौतनवा: पुरुष 1,80,453, महिला 1,46,731, थर्ड जेंडर 03 — कुल 3,27,187

317- सिसवा: पुरुष 1,97,682, महिला 1,66,810, थर्ड जेंडर 06 — कुल 3,64,498

318- महराजगंज: पुरुष 2,05,075, महिला 1,72,457, थर्ड जेंडर 19 — कुल 3,77,551

319- पनियरा: पुरुष 2,13,840, महिला 1,78,537, थर्ड जेंडर 04 — कुल 3,92,381

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—अफजल अब्बास, विनोद कुमार सिंह उपाध्याय (कांग्रेस), विद्यासागर यादव (समाजवादी पार्टी), आनन्द श्रीवास्तव, राघवेन्द्र तिवारी (भारतीय जनता पार्टी), पशुपतिनाथ गुप्ता और दामोदर गोयल (आम आदमी पार्टी) उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां भी उपलब्ध कराई गईं। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कांग्रेस, भाजपा और सपा के प्रतिनिधियों को अंतिम आलेख्य उपलब्ध करा दिया गया है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रशांत कुमार, अपर उपजिलाधिकारी प्रेमशंकर पाण्डेय, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, प्रधान सहायक राजेश कुमार वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर मुहम्मद आलम सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *