रिपोर्ट आशीष कुमार भारती
जनपद महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के
पिपरा परसौनी गांव के निवासी विजय कुमार मिश्रा के दोनों पुत्रों की सफलता की कहानी से तो हम सभी पहले से ही वाकिफ हैं । बड़ा बेटा नवनीत मिश्रा CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट DSP , तो वहीं छोटा बेटा निशांत मिश्रा सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए हैं । जिसमें छोटे बेटे की अभी ट्रेनिंग चल रही है तो वहीं बड़े बेटे नवनीत मिश्रा की CRPF में अस्टिटेंट कमाडेंट DSP की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ड्यूटी ज्वाइनिंग से पहले अपने पैतृक गांव पिपरा परसौनी कोल्होई में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत करने के लिए एक स्वागत समारोह व रैली का आयोजन किया गया है । रैली 25 अप्रैल शनिवार को सुबह 9.30 A.M पर रुदलापुर से शुरू होकर उनके गांव पिपरा परसौनी तक आयेगी । जिसमें क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने जिला व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले DSP नवनीत मिश्रा का जोरदार स्वागत करेंगे ।