*ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण।*

ब्यूरो रिपोर्ट /दिलीप कुमार पाण्डेय /महराजगंज 

न्यूज 18प्लस 

महराजगंज, 23 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट के भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम/वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट के रखरखाव और गार्ड रूम से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम/वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में प्रवेश केवल नियमानुसार ही अनुमन्य होगा तथा सीसीटीवी कैमरों की सतत क्रियाशीलता सुनिश्चित रखी जाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, प्रभारी एडीएसटीओ प्रमोद यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *