यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 494 वाहनों का चालान।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस का सख्त अभियान जारी है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार जैसे नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 494 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी सघन जांच की गई।

शांति व्यवस्था के लिए 39 लोग पाबंद पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए 39 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सभी को भारी जमानत मुचलके पर पाबंद कराया गया।

“मिशन शक्ति” के तहत महिलाओं को किया जागरूक

“मिशन शक्ति” अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

पैदल गश्त से बढ़ी सुरक्षा, व्यापारियों से संवाद

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने बाजारों, बैंकों, एटीएम और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग की।दुकानदारों और आम जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और अतिक्रमण हटाने में सहयोग की अपील की गई, ताकि यातायात सुगम हो सके।

जनसंवाद से सौहार्द बनाए रखने की अपील पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक कर धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों से संवाद किया। सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

27 मामलों का निस्तारण

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा 27 मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

 

कोठीभार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5415 शीशी अवैध शराब बरामद।

 

थाना कोठीभार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 127 पेटी अवैध देशी शराब (5415 शीशी, करीब 1143 लीटर) बरामद की। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।नौतनवा में लावारिस यूरिया खाद बरामद थाना नौतनवा पुलिस ने 03 बोरी भारतीय यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद कर कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की।24 घंटे में 40 अभियुक्त गिरफ्तार जनपद में 23/24 अप्रैल के दौरान विभिन्न अपराधों में कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।कुल मिलाकर, महराजगंज पुलिस का यह अभियान अपराध नियंत्रण, यातायात सुधार और जनसुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *