*सीएम योगी के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज, 03 मई 2026 सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की पत्नी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 04 मई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कोतवाली क्षेत्र के पिपरा बाबू स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, आगमन एवं प्रस्थान मार्गों के साथ-साथ पार्किंग स्थलों का गहन जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, बैरिकेडिंग और चेकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफिंग कर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया।

 

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *