Bureau Report /R K Yadav /Farenda News 18 Plus/ Correspondent
आनन्दनगर/ महराजगंज।उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक समिति की बैठक चन्द्रा पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष एस.एम. श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन जिला सचिव श्रीनाथ दूबे द्वारा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष एस.एम. श्रीवास्तव ने कहा कि समिति का उद्देश्य अपराधियों से नहीं बल्कि अपराध से घृणा करना है। उन्होंने कहा कि समाज में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की आवश्यकता है और अपराध करने वालों को भी सुधार का अवसर मिलना चाहिए, जिससे एक बेहतर और संतुलित समाज का निर्माण हो सके।जिला सचिव श्रीनाथ दूबे ने अपने संबोधन में बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार “सेवा पथ पुस्तिका” का प्रकाशन किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पर्व-त्योहारों पर नजर रखना, समाज विरोधी तत्वों की जानकारी पुलिस एवं प्रशासन को देना तथा मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही उन्होंने नई सदस्यता अभियान चलाने और पुरानी सदस्यताओं के नवीनीकरण पर भी जोर दिया।बैठक में कृष्ण कुमार पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, विष्णु देव त्रिपाठी, रमेश चंद श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, हरिनारायण यादव, राम शरण गुप्ता व प्रमोद कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।