*15 वर्षीय किशोर लापता, पुलिस ने जारी की अपील – सूचना देने वालों से सहयोग की मांग।*

Bureau Report /Anubhav Patel Gorakhpur /Correspondent /News 18 Plus

गोरखपुर। जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कनहैया साहनी पुत्र जितेन्द्र साहनी, निवासी तेनदुआ विसम्भरपुर, दिनांक 12 जून 2026 को शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

 

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो मामले की सूचना थाना कैम्पियरगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया है और किशोर की तलाश में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

किशोर का हुलिया लगभग 5 फीट लंबा, गोरा रंग, गोल चेहरा बताया गया है। उसके होंठ पर कट का निशान है और वह घर से निकलते समय नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस किशोर के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें, ताकि उसे सकुशल बरामद किया जा सके।

 

📞 संपर्क सूत्र:

प्रभारी निरीक्षक, कैम्पियरगंज: 9454403505

क्षेत्राधिकारी, कैम्पियरगंज: 9454401417

पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है और मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *