*महराजगंज में सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा।*

Bureau Report/ Rajiv Tripathi/ Maharajganj News 18 Plus /Co-Editor 

 

बैरियर लगाकर वाहनों की जांच, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों के कटे चालान।

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यातायात पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। बुधवार को नगर क्षेत्र के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

 

यातायात पुलिस ने बैरियर लगाकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट और दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।

 

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा मानकों को अपनाने के लिए जागरूक किया।

 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *