Bureau Report/ Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर स्पीड राडार गन से वाहनों की जांच की। थाना कोतवाली क्षेत्र के आईटीएम चौकी के पास चलाए गए विशेष अभियान में तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस और क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने वाहनों की गति मापकर नियम तोड़ने वालों को मौके पर ही चेतावनी और दंड दिया।
पुलिस ने वाहन चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह देते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश भी दिया।
महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।