Bureau Report /Narsingh Upadhyay Maharajganj /News 18 Plus /Sub Editor
महराजगंज: जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवां पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 01 लोडर मय ट्रैक्टर को सीज कर दिया। सभी वाहनों को थाना श्यामदेउरवां परिसर में खड़ा कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध खनन में संलिप्त वाहनों की जांच की, जिसमें तीन वाहन पकड़े गए।
सीज किए गए वाहनों में यूपी 56 एडब्ल्यू 1850 नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक पावर ट्रैक ट्रैक्टर मय लोडर शामिल है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार मय पुलिस टीम, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह और नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव शामिल रहे।
पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।