*वारंटी गिरफ्तार: घुघली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को कोर्ट भेजा गया।*

Bureau Report/ Narsingh Upadhyay Maharajganj )News 18 Plus /Sub Editor 

 

महराजगंज, 13 मई 2026: जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय SPL-J.SC/ST महराजगंज द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शुभम कुमार पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद निवासी पकड़ियार विशुनपुर थाना घुघली जनपद महराजगंज, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0नं0 ST नं0 197/2023, मु0अ0सं0 232/19, धारा 147, 323, 504, 506, 427 भादवि एवं 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट थाना घुघली में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

उ0नि0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह

उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार शर्मा

हे0का0 बीरेन्द्र यादव

हे0का0 ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *