बिना एस्कॉर्ट कार्यक्रम स्थल पहुंचे डीएम–एसपी, ईंधन बचत का दिया संदेश।

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

महराजगंज: जनपद में मा. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की एक अलग पहल चर्चा का विषय बनी रही। दोनों वरिष्ठ अधिकारी बिना एस्कॉर्ट वाहन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सादगी के साथ आवश्यक स्टाफ को लेकर अपने निजी सरकारी वाहन से कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

डीएम और एसपी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन को डीजल और पेट्रोल की अनावश्यक खपत से बचने के लिए प्रेरित करना था। अधिकारियों ने अपने व्यवहार से यह संदेश देने का प्रयास किया कि छोटी-छोटी बचत भी देशहित और पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

 

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों अधिकारियों की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि जब जिले के शीर्ष अधिकारी स्वयं सादगी और ईंधन बचत का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, तो यह समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

 

प्रशासनिक अधिकारियों की यह पहल अब जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे जिम्मेदार प्रशासन की प्रेरणादायक मिसाल मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *