मिशन शक्ति अभियान के तहत कोठीभार पुलिस ने छात्राओं को किया गया जागरूक।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

कोठीभार पुलिस की पहल, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

 

महराजगंज, 15 मई 2026: थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम एवं साइबर टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत गिरजा शंकर रामेश्वर पाण्डेय इंटर कॉलेज, करीडीहा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नए कानूनों, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

इस दौरान छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए आत्मरक्षा और सतर्कता के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई गई। साथ ही 1090, 1098, 112, 102, 108 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *