न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: अकरम खान ठूठीबारी
तस्करी के खिलाफ अभियान तेज, एक अभियुक्त गिरफ्तार कर कस्टम अधिनियम में दर्ज हुआ मुकदमा!
महराजगंज जनपद की ठूठीबारी पुलिस ने नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 98 बोरी कद्दू बीज तथा एक पावर ट्रैक्टर बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल यादव पुत्र अशोक यादव उर्फ राजू यादव, निवासी गोइनी थाना गोबरहिया जिला नवलपरासी नेपाल राष्ट्र, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। बरामद माल के संबंध में थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0- निल/2026 धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अभियुक्त को पकड़कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में कद्दू बीज व पावर ट्रैक्टर बरामद किया गया।
बरामदगी करने वाली टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक रमेश पुरी
कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी
कांस्टेबल संदीप कुमार (एसएसबी)
कांस्टेबल सुनील दत्त पटेल (एसएसबी)
सीमाई क्षेत्रों में तस्करी रोकने को लेकर पुलिस और एसएसबी लगातार संयुक्त अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।