*सिंदुरिया को मिला नया थानाध्यक्ष, विशाल कुमार शुक्ल ने संभाली कमान।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Sinduriya News 18 Plus /Co-Editor 

महराजगंज/सिंदुरिया: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को सिंदुरिया थाना के 17वें थानाध्यक्ष के रूप में विशाल कुमार शुक्ल ने कार्यभार ग्रहण किया। जनपद महराजगंज में यह उनकी पहली तैनाती है। इससे पूर्व वह पुलिस लाइन में तैनात थे।

वहीं, अब तक सिंदुरिया थानाध्यक्ष रहे एसआई राजकुमार सिंह का तबादला पनियरा थाना कर दिया गया है।

कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ल ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी पहली जिम्मेदारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *