भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 बोरी गेहूं बरामद।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए माल कस्टम विभाग को सौंपा गया।

 

महराजगंज: जनपद के थाना परसामलिक पुलिस को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध वस्तुओं की निगरानी एवं तस्करी रोकथाम अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 04 बोरी गेहूं बरामद किया, जिसे कस्टम अधिनियम की धारा 113 के अंतर्गत कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में अवैध तस्करी एवं सीमा पार होने वाले गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री वसन्त सिंह के मार्गदर्शन में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को संदिग्ध परिस्थितियों में 04 बोरी गेहूं मिला। पूछताछ एवं जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए गेहूं को कब्जे में ले लिया। बरामद सामग्री को कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए कस्टम कार्यालय रवाना कर दिया गया।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।

बरामदगी का विवरण:

04 बोरी गेहूं

धारा – 113 कस्टम अधिनियम

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

1. कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह, थाना परसामलिक

2. कांस्टेबल रवि शंकर, थाना परसामलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *