न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: राकेश त्रिपाठी निचलौल
निचलौल/महराजगंज मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को थाना निचलौल की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा चौक बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान टीम ने महिला हेल्पलाइन 181, 1090, 112, 1930, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए।