26 साल पुराने मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार, फरेन्दा पुलिस की कार्रवाई।

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

महराजगंज, 21 मई 2026: अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेन्दा पुलिस ने 26 वर्ष पुराने मुकदमे में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में थाना फरेन्दा पुलिस टीम ने जनार्दन पुत्र हरिशचन्द्र यादव निवासी गायघाट थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना फरेन्दा में मु0नं0 252/2000 धारा 294 भादवि के तहत मामला दर्ज था।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी को गुरुवार तड़के करीब 2:44 बजे उसके घर ग्राम गायघाट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल प्रजापति एवं कांस्टेबल मणिकांत पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *