Bureau Report /Rakesh Tripathi /Sinduriya News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज: थाना सिंदुरिया परिसर में शनिवार को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर एवं नायब तहसीलदार सदर की मौजूदगी में आमजन की समस्याएं सुनी गईं।समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, रास्ता विवाद, आपसी विवाद सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस एवं राजस्व कर्मियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विवादित मामलों में मौके पर पहुंचकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।